1
मिल फैलायें
विश्व पृथ्वी दिवस
जागरूकता।
2
कदम बढ़ा
खतरे से निकाले
पर्यावरण।
3
पृथ्वी की रक्षा
पर्यावरण-शिक्षा
जागरूकता।
4
दृढ़-संकल्प
वातावरण रक्षा
सही विकल्प।
5
पृथ्वी-श्रृंगार
मृदा का सरंक्षण
सलिल, ब्यार।
6
बंजर तट
पृथ्वी जीवन-सार
रोपे विटप।
7
बने सतत्
पारिस्थितिकी तंत्र
वृक्ष ही मंत्र।
8
स्वास्थ्य के लिए
अधिक प्रदूषण
खर-दूषण।
9
पृथ्वी की त्वचा
बीमारियों से ग्रस्त
जीवन-त्रस्त।
10
करे पुकार
पर्यावरण-आत्मा
दूषण-खात्मा।
11
पृथ्वी के लिए
जनसंख्या-विस्फोट
ज्यों गला-घोट।
©कपिल कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें